Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महिला सशक्तिकरण अभियान फेज 5.0: सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी से महिलाएँ हुईं जागरूक

महिला सशक्तिकरण अभियान फेज 5.0: सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी से महिलाएँ हुईं जागरूक

महराजगंज: पनियरा विकास खंड की ग्राम पंचायत औसानी स्थित श्री श्री शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर दरगाहे धाम में रविवार को महिला सशक्तिकरण अभियान फेज-5.0 के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश भारती, हेड कांस्टेबल धनु यादव, कांस्टेबल उपेंद्र व महिला कांस्टेबल अंबालिका पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।

इनमें 1098 (बाल सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 100 (यूपी पुलिस सेवा), 101 (अग्निशमन सेवा), 108/102 (एम्बुलेंस सेवा) शामिल थे।

उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। उपस्थित महिलाओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में मददगार साबित होगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!