Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल जल्द आएंगे हिंदी फिल्म में नज़र, नवोदित कलाकारों को भी मिलेगा मौका, जानिए कब होगी शूटिंग

भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल जल्द आएंगे हिंदी फिल्म में नज़र, नवोदित कलाकारों को भी मिलेगा मौका, जानिए कब होगी शूटिंग

लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता संग्राम सिंह पटेल अब हिंदी सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। वह बहुत ही जल्द हिंदी फिल्म “जाग उठा बुंदेल” की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध क्षेत्र बुंदेलखंड में की जाएगी।

संग्राम सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि उनकी मुलाकात सार्थक न्यूज़ चैनल और सार्थक एंटरटेनमेंट के मालिक, लेखक एवं निर्देशक एस.के. प्रसाद से हुई है और फिल्म को लेकर मीटिंग सफल रही है। फिल्म बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी।

हालांकि फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन संग्राम सिंह पटेल ने यह जरूर बताया कि फिल्म में नवोदित कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जाएगा। इस खबर से दर्शकों और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

संग्राम सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह दर्शकों ने उनकी भोजपुरी फिल्मों को सराहा है, उन्हें पूरा विश्वास है कि “जाग उठा बुंदेल” को भी वही प्यार मिलेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!