Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर संकट, NHRC ने उठाई आपत्ति, रणबीर कपूर के सीन पर बवाल

वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर संकट, NHRC ने उठाई आपत्ति, रणबीर कपूर के सीन पर बवाल

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों विवादों में है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में अभिनेता रणबीर कपूर को एक सीन में ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ी आपत्ति जताई है।

शिकायत पर NHRC की कार्रवाई

एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने एएनआई से बताया कि आयोग को इस संबंध में एक संस्था से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शो में रणबीर कपूर का ई-सिगरेट पीना युवाओं, खासकर नई पीढ़ी को इसके सेवन के लिए प्रेरित करता है।

कानूनगो ने कहा कि भारत में ई-सिगरेट निषेध अधिनियम लागू है, जिसके तहत न तो इसका निर्माण, बिक्री या आयात किया जा सकता है और न ही किसी भी तरह से प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

मुंबई पुलिस को नोटिस, एफआईआर की मांग

एनएचआरसी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिनेता, प्रोडक्शन कंपनी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। आयोग ने ई-सिगरेट के निर्माताओं, आयातकों और विक्रेताओं पर भी उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस

प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग ने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी पत्र भेजा है। इसमें मंत्रालय से विवादित सीन हटाने और संबंधित प्लेटफॉर्मों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में फिल्म इंडस्ट्री के कई पहलुओं को दिखाया गया है। इसमें लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, अनन्या सिंह और सहर बंबा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं कई बड़े सितारे इसमें कैमियो करते नजर आए हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!