Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

फूलों की होली में झूम उठा तमकुहीराज, पत्रकारों के मिलन समारोह में भोजपुरी सितारों ने बिखेरा रंग

फूलों की होली में झूम उठा तमकुहीराज, पत्रकारों के मिलन समारोह में भोजपुरी सितारों ने बिखेरा रंग

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रामपुर राजा स्थित वैष्णवी महाविद्यालय में भव्य पत्रकार मिलन एवं होली सहभोज समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।

समारोह का आयोजन समाजसेवी व शिक्षाविद प्रबंधक बबलू राय के नेतृत्व में हुआ। उनके द्वारा संचालित विद्यावती देवी महिला महाविद्यालय (झरही) एवं वैष्णवी महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। बबलू राय की समाजसेवा और सहयोगी सोच की क्षेत्र में व्यापक सराहना होती है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक गोलू राजा, शिल्पी राज और अभिषेक सिंह की शानदार प्रस्तुतियां रहीं। होली गीतों और भजनों की श्रृंखला ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके।

स्थानीय लोक गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।स अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पीके राय, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, पूर्व एमएलसी रामा आशीष राय, सपा नेता संजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ‘बड़े’ सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिवक्ता और मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

समारोह के दौरान पत्रकारों और अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं पुष्प वर्षा और स्वादिष्ट व्यंजनों ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

अपने संबोधन में प्रबंधक बबलू राय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर सिंह, गुड्डू राय, राजेश यादव, मारकण्डेय सिंह, अरविंद राय, कृष्णा राय, मुकुल मिश्रा, श्याम मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!