Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी, जिला अस्पताल रेफर

नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर तरैनी चौराहे के पास की है, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के निवासी विष्णु (24) पुत्र बिनोभावे अपनी बाइक से किसी आवश्यक कार्य से नौतनवां की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह तरैनी चौराहे से पूरब मुख्य मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतनपुर पहुंचाया गया।

सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!