Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

लखनऊ में सजे सम्मान समारोह में चमके समाजसेवी जय सिंह, मिला लाइफ टाइम एक्सिलेंस अवॉर्ड

लखनऊ में सजे सम्मान समारोह में चमके समाजसेवी जय सिंह, मिला लाइफ टाइम एक्सिलेंस अवॉर्ड

लखनऊ: समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे श्री जय सिंह (आईआईएस) को लाइफ टाइम एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आरोग्य दर्पण अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित होटल क्लार्क अवध में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लखनऊ मंडल के अतिरिक्त कमिश्नर राधेश्याम (आईएएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में डॉ. राकेश कुमार वर्मा (निदेशक, एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर), श्रीमती सुषमा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जय सिंह ने वर्षों से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

विशेष रूप से गरीब बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपी और पेन उपलब्ध कराना तथा उनकी फीस स्वयं वहन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उनका प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके इसी समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जय सिंह ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा उनका कर्तव्य है और वे भविष्य में भी गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!