Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

सलेमगढ़ फ्लाईओवर कट पर बड़ा हादसा, ट्रेलर और डीसीएम आपस में भिड़े, घंटो जाम से हांफता रहा हाईवे

सलेमगढ़ फ्लाईओवर कट पर बड़ा हादसा, ट्रेलर और डीसीएम आपस में भिड़े, घंटो जाम से हांफता रहा हाईवे

कुशीनगर: मार्च महीने में अचानक छाए घने कुहासे के कारण शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कस्बा सलेमगढ़ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के वन-ए पर बने कट के पास ट्रेलर और डीसीएम ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के करीब सात बजे के आसपास हुई। उस समय इलाके में घना कुहासा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी कारण सामने से आ रहे ट्रेलर और डीसीएम ट्रक के चालक एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख सके और दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर फंस गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल करने का प्रयास किया गया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!