Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

श्मशान घाट की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का आक्रोश, चहारदीवारी और रास्ता निर्माण की मांग

श्मशान घाट की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का आक्रोश, चहारदीवारी और रास्ता निर्माण की मांग

रामपुर: ग्राम पंचायत बगड़खा में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की चहारदीवारी, टिन शेड, बरामदा, दो कमरे, पक्का मार्ग और बिजली के पोल लगवाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं और वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चहारदीवारी और टिन शेड न होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं श्मशान तक जाने वाला रास्ता भी कच्चा है, जिससे विशेष रूप से बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को श्मशान तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार रवि कुमार दिवाकर ने कहा कि श्मशान घाट के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने मांग की कि श्मशान घाट में चहारदीवारी, टिन शेड, बरामदा और पक्का मार्ग का निर्माण सांसद निधि से कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम के माध्यम से जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

Related Articles

error: Content is protected !!