Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: सफाई कर्मचारी की लापरवाही से गांव में गंदगी का अंबार, बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Maharajganj: सफाई कर्मचारी की लापरवाही से गांव में गंदगी का अंबार, बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप के टोला पेड़ारी चौराहे पर सफाई व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी की लापरवाही के कारण नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक नालियां लंबे समय से साफ नहीं की गई हैं, जिसके कारण उनमें कूड़ा-करकट और कीचड़ भर गया है। कई स्थानों पर नालियां बजबजा रही हैं और उनसे उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। गंदगी के कारण नालियों में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

गांव के कमलेश, धीरज, अलगू, मोहन और रामदास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं की जाती। इससे गांव की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोगों को गंदगी व बदबू के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और संभावित बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।

इस संबंध में एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित सफाई कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यदि उसके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!