Hindi Express News
  • September 5, 2026
  • Last Update August 24, 2026 8:46 PM
  • Lucknow

लंबे समय से अनुपस्थित सहायक अध्यापिका पर कार्रवाई की मांग, शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग

लंबे समय से अनुपस्थित सहायक अध्यापिका पर कार्रवाई की मांग, शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग

महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापिका पर लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप लगा है। इस संबंध में क्षेत्र के एक युवक ने आइजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनेशपुर टोला कोहड़वल निवासी अमित कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि रेहरा कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका काफी समय से नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रही हैं। इसके कारण विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी। उस दौरान विभागीय जांच में अध्यापिका विद्यालय से अनुपस्थित भी पाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उनके विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई और केवल कारण बताओ नोटिस जारी कर मामला समाप्त कर दिया गया।

अमित कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि विभागीय उदासीनता के कारण अध्यापिका के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

वहीं जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से फिलहाल संबंधित सहायक अध्यापिका का वेतन रोक दिया गया है तथा फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!