Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

मंदिर की घंटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मंदिर की घंटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिषखोप व मनिकौरा गांव के पूरब सिवान में स्थित समय माता मंदिर में शनिवार को घंटी चोरी करने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से समय माता मंदिर से लगातार घंटी चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर और आसपास निगरानी बढ़ा दी थी।

शनिवार को एक युवक मोटरसाइकिल से मंदिर की ओर जाता दिखाई दिया, जिससे गांव के कुछ युवकों को संदेह हुआ। शक के आधार पर उन्होंने युवक पर नजर रखनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि युवक पहले मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने लगा और इसके बाद मौका देखकर मंदिर की घंटी उतारने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख युवक ने चोरी की गई घंटी को पास के गेहूं के खेत में फेंक दिया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंदिर से घंटी चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!