Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद में बनेगा भाजपा का भव्य कार्यालय, संगठन ने GDA नीलामी में खरीदी जमीन, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजियाबाद में बनेगा भाजपा का भव्य कार्यालय, संगठन ने GDA नीलामी में खरीदी जमीन, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की नीलामी प्रक्रिया में पार्टी ने मधुबन बापूधाम क्षेत्र में भूखंड संख्या CC2 हासिल किया है।

यह भूखंड करीब 1116 वर्गमीटर में फैला हुआ है, जिसे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देशन में बोली लगाकर खरीदा। खरीद की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि पार्टी की योजना के अनुसार इस स्थान पर जल्द ही एक आधुनिक और भव्य जिला एवं महानगर कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से संगठन के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

इस उपलब्धि से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नए कार्यालय के निर्माण के बाद आम लोगों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थायी और सुलभ स्थान मिल सकेगा, जिससे संगठन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!