Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से गांव में हडकंप, जानिए पूरा मामला

महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से गांव में हडकंप, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में बुधवार को एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतिका (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका सन्दनी पासवान पत्नी दिलीप पासवान मंगलवार की शाम अपने मायके पक्ष (मामा के घर) से वापस ससुराल लौटी थी। घर आने के बाद उसने सामान्य रूप से भोजन बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह घर के कामकाज में लगी हुई थी और खाना बनाने के बाद अपने कमरे में मोबाइल पर गाना सुन रही थी। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी सास फूलमती देवी कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खोलते ही उन्होंने बहू को साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। यह देख घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका का मायका नेपाल के रूपंदेही जिले के मर्चवार क्षेत्र के कटया गांव में बताया जा रहा है। उसके दो छोटे बच्चे-कार्तिक (6 वर्ष) और कृष्णा (4 वर्ष) हैं, जिनका मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का पति दिलीप पासवान और उसका बड़ा भाई नेपाल के पोखरा में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!