महराजगंज: परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया स्थित काली माता मंदिर परिसर में आठ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यज्ञ के प्रथम दिन 151 कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर मां बनैलिया रोहिन बैराज तक पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित राहुल मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया।
कलश यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद पूरे कार्यक्रम को विधिवत रूप से आगे बढ़ाया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान, विजय कुमार चौरसिया, राज अग्रहरी, मोहन वर्मा, भोला चौधरी, भगवती चौधरी, छेदी यादव, राम अवध साहनी, राजू तिवारी, केशव चौधरी, जयप्रकाश वर्मा, राम चंद्र यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

