Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस लाइन में विशेष समारोह, एसपी ने दिलाई एकता और कर्तव्यपालन की शपथ

गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस लाइन में विशेष समारोह, एसपी ने दिलाई एकता और कर्तव्यपालन की शपथ

महराजगंज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को महराजगंज पुलिस लाइन में श्रद्धा व सम्मान के साथ विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण करते पुलिस अधीक्षक

समारोह की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों व आदर्शों को स्मरण करने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के “जय जवान-जय किसान” के मंत्र को सदैव जीवंत रखेंगे।

अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्री जी की निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का दायित्व है कि इन महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, एकता और सद्भावना का वातावरण बनाया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देने और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने-अपने स्तर से गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!