Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज में UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए DM-SP ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

महराजगंज में UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए DM-SP ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

महराजगंज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों और संबंधित विभागों को शासन एवं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।

दिए गए जरूरी निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हो।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!