Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: पनियरा के रुदलापुर में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव ने महिलाओं को किया जागरूक

Maharajganj News: पनियरा के रुदलापुर में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव ने महिलाओं को किया जागरूक

महराजगंज: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुदलापुर में पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती, महिला कांस्टेबल विक्की और हेड कांस्टेबल धनु यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई जय प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव, दहेज निषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट जैसे कानूनों की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों पर भी प्रकाश डाला।

टीम ने महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में मदद पाने के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर बताए 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 181 (वन स्टॉप सेंटर)।

एसआई जयप्रकाश भारती ने बताया कि इन नंबरों का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जा सकता है।चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं-सास, बहू और बेटियां शामिल हुईं। पुलिस टीम ने उन्हें निडर होकर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।

महिला कांस्टेबल विक्की और हेड कांस्टेबल धनु यादव ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।

गांव की महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सुरक्षा का भरोसा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दोनों मिलती है।

पुलिस टीम ने आश्वासन दिया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान इसी तरह गांव-गांव में जारी रहेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!