Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

चौरीचौरा और सहजनवा में फूड विभाग की छापेमारी से हड़कंप, 260 किलो एक्सपायर सोनपापड़ी नष्ट, 40 कुंतल रिफाइंड तेल सीज

चौरीचौरा और सहजनवा में फूड विभाग की छापेमारी से हड़कंप, 260 किलो एक्सपायर सोनपापड़ी नष्ट, 40 कुंतल रिफाइंड तेल सीज

गोरखपुर: ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने चौरीचौरा और सहजनवा क्षेत्र में छापेमारी की।

चौरीचौरा और सहजनवा में छापेमारी

टीम ने चौरीचौरा के जगदीशपुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी के दौरान 260 किलो एक्सपायरी सोनपापड़ी बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यह कारोबार पिंकी गुप्ता और सतीश कसौधन द्वारा संचालित किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है कि एक्सपायर या अनुपयोगी खाद्य सामग्री को निर्माण स्थल पर न रखें।

इसके अलावा, टीम ने सहजनवा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर 40 कुंतल रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया। जांच में यह तेल खाने योग्य नहीं पाया गया, जिसके चलते उसे सीज कर दिया गया। मौके से तिल का तेल और लड्डू बूंदी के दो नमूने भी एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 8 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन टीमें गठित की गई हैं, जो जनपद के विभिन्न इलाकों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। जहां भी आपत्तिजनक या असुरक्षित सामग्री पाई जा रही है, उसे तुरंत नष्ट कराया जा रहा है, साथ ही नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!