Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

कुशीनगर में प्रशासनिक सर्जरी: कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किए आदेश

कुशीनगर में प्रशासनिक सर्जरी: कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किए आदेश

कुशीनगर: जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-2 से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजीव निगम को उप जिलाधिकारी, पड़रौना, विवेक कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी, कसया तथा कुणाल गौतम को उप जिलाधिकारी, तमकुहीराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, तमकुहीराज की उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा का स्थानांतरण कर उन्हें कप्तानगंज का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा कसया के उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पड़रौना के पद पर नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व, कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई तथा विकास कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करें

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को जनपद की कार्यप्रणाली को अधिक गतिशील और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ने के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की भी उम्मीद जताई जा रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!