Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar में एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पशुपालकों से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील

Kushinagar में एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पशुपालकों से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील

कुशीनगर: पशुधन को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार को कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विजय यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में खुरपका-मुंहपका रोग के फैलने की आशंका सबसे अधिक रहती है। यह रोग संक्रमित पशु के संपर्क में आने से तेजी से अन्य पशुओं में फैल जाता है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी पात्र गौवंशी और भैंसवंशी पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र पशु तक टीका पहुंचाकर पशुधन को सुरक्षित करना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाना तथा किसानों की आय को संरक्षित करना है।

अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं और टीकाकरण टीम को पूरा सहयोग दें, ताकि अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके।

इस दौरान वेटरिनरी फार्मासिस्ट व्रजेश कुमार, 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) के पशु चिकित्सा अधिकारी, राजकीय पशु चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पशुपालक किसान मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!