Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

धनतेरस-दीपावली को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट मोड में, सख्त चेतावनी के साथ सड़कों से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

धनतेरस-दीपावली को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट मोड में, सख्त चेतावनी के साथ सड़कों से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

गोरखपुर: आगामी धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर गोरखनाथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शशिभूषण राय के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया।

त्योहारों पर जाम की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए थाना प्रभारी ने गोरखनाथ रोड, ओवरब्रिज, लेबर चौराहा, नथमलपुर सहित अन्य इलाकों में सड़क पर फैले अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान ठेला, खोमचा, साइकिल पर फल बेचने वाले और अन्य दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने पर उनका सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने ठेले लेकर इधर-उधर भागने लगे। इंस्पेक्टर राय ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

गोरखनाथ पुलिस की लगातार गश्त और जनसंपर्क से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत होता दिख रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!