Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

“कलाम को सलाम” कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया नमन

“कलाम को सलाम” कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया नमन

महराजगंज: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर मंगलवार को पनियरा ब्लॉक सभागार में “कलाम को सलाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने डॉ. कलाम के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों पर आधारित भाषण, कविता, नाटक और गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रतिभा और जोश को देख उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राहुल सागर ने कहा कि “डॉ. कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार किया। हमें उनसे अनुशासन, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने की, जबकि संचालन अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर सीएम फेलो सत्यप्रकाश, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, अवर अभियंता शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन डॉ. कलाम के प्रेरक विचार से हुआ “सपना वह नहीं जो नींद में देखा जाए, सपना वह है जो आपको सोने न दे।”

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!