Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Road Accident: कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

Road Accident: कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज: मंगलवार की देर शाम पनियरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कमासिन खुर्द गांव निवासी सनी प्रसाद (25 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सनी प्रसाद अपने रिश्तेदारों से मिलने महदेईया गांव गए थे। रात में घर लौटते समय जब वे कामता बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और आवारा पशुओं पर नियंत्रण की ठोस कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!