Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

पनियरा में संघ का पथ संचलन, विमल पांडेय बोले- समाज में सामर्थ जागरण ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी

पनियरा में संघ का पथ संचलन, विमल पांडेय बोले- समाज में सामर्थ जागरण ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी

महराजगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में पनियरा विकासखंड के इलाहाबाद में संघ का एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विमल पांडेय, जिला संपर्क प्रमुख, महाराजगंज रहे।

उन्होंने कहा कि “समाज में स्वाभाविक सामर्थ का जागरण ही संघ का मूल लक्ष्य है। जब समाज अपने सामर्थ को पहचानता है, तो उसकी अनेक समस्याएँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं।” विमल पांडेय ने आगे कहा कि यदि देश के नागरिकों में राष्ट्रहित की भावना जागृत होकर स्वाभाविक सामर्थ में परिवर्तित हो जाए, तो भारत पुनः सोने की चिड़िया बन जाएगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1940 में इंग्लैंड पर जब रोज़ बमबारी होती थी, तब भी वहां के लोगों ने हार नहीं मानी और 1945 में साहस, दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर विश्व युद्ध जीत लिया। उसी प्रकार, संघ 1925 से समाज में ऐसी ही चेतना के जागरण के लिए कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि संघ का मूल कार्य शाखा है, जहां व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और अंततः देश निर्माण होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपुजन सिंह ने की तथा खंड संघ चालक रामचंद्र यादव भी उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय मंडल कार्यवाह अरुण ने कराया।

इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, खंड कार्यवाह दीपक, सह खंड कार्यवाह योगेंद्र, अशोक, हेमंत, मनोज, अरविंद, अमन, रामबचन, विनय, सुनील, पुष्पेंद्र, रामकेश, अरुण सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!