Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Mission Shakti 5.0: पनियरा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के उपाय

Mission Shakti 5.0: पनियरा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के उपाय

महराजगंज: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पनियरा थाने के उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने की।

उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, “अब महिलाएं खुद को कमजोर न समझें, कानून ने उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान का अधिकार दिया है।” उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, या आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सुचितपुर बघौना गांव थाने से लगभग 20 किलोमीटर दूर है, इसलिए महिलाएं छोटी-छोटी शिकायतों के लिए थाने आने की परेशानी न उठाएं, बल्कि सीधे हेल्पलाइन से मदद लें- पुलिस टीम तत्काल सहायता पहुंचाएगी।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती, एसएसआई शैलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल धन्नू यादव, महिला कांस्टेबल डिंपल यादव और अंबालिका पांडेय मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, साइबर क्राइम से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!