Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

Crime News: संतकबीरनगर में दिल दहला देने वाली घटना, शराबी बेटे ने ईंट से कूचकर की मां की हत्या, जानिए पूरा मामला

Crime News: संतकबीरनगर में दिल दहला देने वाली घटना, शराबी बेटे ने ईंट से कूचकर की मां की हत्या, जानिए पूरा मामला

संतकबीरनगर: धनघटा थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामूली विवाद के बाद आरोपी ने मां के सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, परसहर पूर्वी गांव निवासी कबूतरा देवी (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेम निषाद अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। परिवार का भरण-पोषण कुआनो नदी में मछली पकड़कर किया जाता था। मृतका का तीसरा बेटा टीमल निषाद शराब का आदी था और अक्सर अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगकर विवाद करता रहता था।

बुधवार की देर रात टीमल शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से 50 रुपए की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार पर उसने गुस्से में ईंट उठाकर मां के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कबूतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा के घर पहुंचा और भाइयों से कहा, “मां मर गई है।” यह सुनते ही दोनों छोटे भाई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां खून से लथपथ शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनघटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!