Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर सजी रंगीन सांस्कृतिक छटा, बच्चों की रचनात्मकता ने बिखेरा जलवा

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर सजी रंगीन सांस्कृतिक छटा, बच्चों की रचनात्मकता ने बिखेरा जलवा

महराजगंज: दीपावली का पर्व ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल एवं ध्रुव नारायण डिग्री कॉलेज में हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे दीपों, सजावटों और रंगोलियों से जगमगाता नजर आया। दीपोत्सव के इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पना और सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।

चारों हाउस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बलराम सिंह ने किया।

रंगोली प्रतियोगिता में अब्दुल कलाम हाउस प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस और वीर शिवाजी हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय तथा महाराणा प्रताप हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

वहीं दीया सजावट प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस द्वितीय और अब्दुल कलाम व वीर शिवाजी हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में साँची, नाजिया, रुकसाना, दिव्यांश, उजाला, अंजनी, आर्यन, पायल, साहिल, रिया, नैंसी, अंशिका, अंश, आराध्या, फैजान, काजल, अर्जुन, शिवांगी, वंदना आदि विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कॉलेज प्रबंधक अमृत मिश्र ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ त्योहार मनाना चाहिए। सह-निदेशक आशुतोष मिश्र ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जब भी अवसर मिला, इन बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

निदेशक जीवेश मिश्र ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को उपहार देकर दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रतिभा, काजल, अंशिका, अल्का, प्रियंका, तृप्ति, ममता, श्वेता और शिक्षक निखिल, अनुराग, रामप्रताप, ओमप्रकाश सहित सभी का विशेष योगदान रहा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!