Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में छठ पर्व की धूम, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, पूजा सामग्री की जोरदार खरीददारी, देखिए तस्वीरें

पनियरा में छठ पर्व की धूम, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, पूजा सामग्री की जोरदार खरीददारी, देखिए तस्वीरें

महराजगंज: सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सोमवार को पनियरा के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी और बाजारों में मेले जैसा माहौल बन गया। महिलाएं और पुरुष दोनों ही छठ पूजा के लिए फलों और पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे।

बाजारों में केले, नारियल, सेव, अमरूद, गन्ना, सुपारी, हल्दी, अदरक, दीया, अगरबत्ती, बांस की टोकरी, सूप और दौरा की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं पूजा की तैयारियों में व्यस्त रहीं, वहीं घर-घर छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य जारी रहा। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ से खिले दिखे।

त्योहार को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने भी पूरी तैयारी तेज कर दी है। सड़कों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और घाटों की मरम्मत का काम जारी है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है।

खरीदारी करने आईं महिलाओं ने बताया कि छठ व्रत आस्था और संकल्प का पर्व है, जिसमें भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

स्थानीय दुकानदारों दिलीप कसौधन, अनिल जायसवाल, सुग्रीव कुमार और अखिलेश जायसवाल ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले सालों की तुलना में अधिक रही है। श्रद्धा और उल्लास से पूरा पनियरा छठमय नजर आ रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!