Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बाल दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा की अनोखी कक्षा- बच्चों ने सीखी सुरक्षित सफर की सबसे ज़रूरी सीख

बाल दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा की अनोखी कक्षा- बच्चों ने सीखी सुरक्षित सफर की सबसे ज़रूरी सीख

गाज़ियाबाद: बाल दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग गाजियाबाद द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, हिण्डन एयरफोर्स स्टेशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों की सही समझ देना और उन्हें सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

मुख्य अतिथि सम्भागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रों को जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, स्कूल बस सुरक्षा, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले खतरे, गलत दिशा में वाहन चलाने के जोखिम और यातायात संकेतों की पहचान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में समझाई गईं।

आरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी विभिन्न संस्थानों में आयोजित किए जाते रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!