Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में शुरू हुआ खास निर्वाचन अभियान, जिलाधिकारी ने जनता से की महत्वपूर्ण अपील

गाजियाबाद में शुरू हुआ खास निर्वाचन अभियान, जिलाधिकारी ने जनता से की महत्वपूर्ण अपील

गाजियाबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया में 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत बी.एल.ओ. घर-घर पहुँचकर निर्वाचकों को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और भरे हुए प्रपत्र वापस प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण और समयबद्ध निर्वाचन कार्य है, जिसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक निर्वाचक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब भी बीएलओ घर पर गणना प्रपत्र लेने पहुँचें, तो उन्हें भरा हुआ प्रपत्र अवश्य उपलब्ध कराएँ और उसकी पावती प्राप्त करना न भूलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भरे हुए गणना प्रपत्र के साथ किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि इस कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!