Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

फैक्टरी में आधी रात हमला… दो कर्मचारी लहूलुहान, हमलावर अब भी फरार, CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश तेज

फैक्टरी में आधी रात हमला… दो कर्मचारी लहूलुहान, हमलावर अब भी फरार, CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश तेज

गाजियाबाद: लिंकरोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित जायको फ्लोक्सी ट्यूब कंपनी में सो रहे दो फैक्टरी कर्मियों पर अज्ञात हमलावर ने रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 10 नवंबर की रात की है। पुलिस ने CCTV फुटेज देखकर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 नवंबर की सुबह घायल राजा का भाई प्रेम कुमार फैक्टरी पहुंचा और दोनों को लहूलुहान हालत में देखकर अस्पताल ले गया। वर्तमान में दोनों मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं।

14 नवंबर को प्रेम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने देर रात अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेम कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बेगूसराय (बिहार) के बरौनी फुलवड़िया के निवासी हैं और इंदिरापुरम में परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई राजा फैक्टरी में ही रहकर काम करता है।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद जब राजा होश में आया तो उसने बताया कि रात में कुछ लोगों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले के बाद दोनों बेहोश हो गए थे।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि फैक्टरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!