Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज में तेज़ रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

महराजगंज में तेज़ रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय दवा व्यवसायी धर्मेंद्र मौर्य की मौत हो गई। घटना बभनौली स्थित ईंट भट्ठे के पास उस समय हुई, जब वह परतावल से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि धर्मेंद्र मौर्य सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका हेलमेट भी टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के कारण और वाहन चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!