Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Ghaziabad News: जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 241 शिकायतें दर्ज, 17 का मौके पर निस्तारण

Ghaziabad News: जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 241 शिकायतें दर्ज, 17 का मौके पर निस्तारण

गाजियाबाद: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों मोदीनगर, लोनी और सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शासनादेश के अनुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

मोदीनगर तहसील

मोदीनगर में एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। यहाँ कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण और स्थानीय स्तर की समस्याएँ लोगों द्वारा प्रमुखता से रखी गईं। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

लोनी तहसील

लोनी तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ 74 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 06 का तुरंत निस्तारण किया गया। नगर पालिका, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की।

सदर तहसील

सदर तहसील में एसडीएम अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। यहाँ आए 61 शिकायतों में से 08 का मौके पर समाधान किया गया। अधिकांश शिकायतें नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित थीं। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपस्थित रहे।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!