Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bulandshahr: एसपी ग्रामीण ने किया पहासू थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दिया नया स्वरूप

Bulandshahr: एसपी ग्रामीण ने किया पहासू थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दिया नया स्वरूप

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने पहासू थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, मालखाना, मेस कार्यालय, आवासीय परिसर तथा बैरक सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया।

एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी अशोक कुमार को थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्तियों की उचित देखरेख करने, अभिलेखों को अद्यावधिक कर सुरक्षित रखने तथा सरकारी वाहनों की नियमित मेंटेनेंस एवं चेकिंग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, थाना में नियुक्त सभी विवेचकों की आदेश कक्ष में उपस्थिति लेकर उनसे लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में आने वाली सभी हल्का बीट बुक की भी जांच की गई तथा अधावधिक प्रविष्टियों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के बाद एसपी ग्रामीण ने क्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों से मुलाकात कर शांति समिति की बैठक की तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में सभी का सहयोग मांगा। इसके साथ ही उन्होंने पैदल गश्त कर राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!