Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बड़ी ख़बर: बीएलओ ड्यूटी का दबाव बना मौत की वजह, गाजियाबाद में शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, सिस्टम पर उठे सवाल

बड़ी ख़बर: बीएलओ ड्यूटी का दबाव बना मौत की वजह, गाजियाबाद में शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, सिस्टम पर उठे सवाल

गाजियाबाद: बीएलओ ड्यूटी का भारी दबाव एक शिक्षक की जान ले गया। मोदीनगर निवासी 58 वर्षीय लाल मोहन, जो मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज में बायोलॉजी शिक्षक थे, पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से ड्यूटी से राहत मांगी, लेकिन जवाब मिला

“मेडिकल लगा दीजिए, ड्यूटी तो करनी ही पड़ेगी।”

लाल मोहन साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ थे, जिसे सबसे कठिन इलाकों में माना जाता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान घंटों फील्ड वर्क, घर-घर जा कर सत्यापन और ऊपर से लक्ष्य पूरे करने का दबाव… यह सब उनकी सेहत पर भारी पड़ गया। शुक्रवार की देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

मृतक शिक्षक (फाइल फोटो)

कॉलेज के प्रधानाचार्य और सहकर्मियों ने बताया कि साहिबाबाद में बीएलओ ड्यूटी सबसे ज्यादा दबाव वाली है। “तनाव और थकान ने ही उनकी जान ले ली,” शिक्षक समुदाय का आरोप है।

इस घटना ने पूरे जिले में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

क्या बीमारी में भी ड्यूटी करना मजबूरी है?
क्या सिस्टम एक शिक्षक की जिंदगी से ज्यादा लक्ष्य को महत्व देता है?

इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने बीमार कर्मचारियों पर फील्ड ड्यूटी थोपने को अमानवीय बताते हुए सिस्टम में तत्काल बदलाव की मांग की है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

1 Comment

Avarage Rating:
  • 0 / 10
  • तारकेश्वर कुमार जायसवाल , 08/12/2025 @ 8:26 am

    काम ना करने का सही बहाना
    कारण कोई भी हो मौत की पर बी ल ओ साहब मरे है तो S. I. R करने के प्रेशर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!