Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

होली पर्व को लेकर परसामलिक थाना में पीस कमेटी की अहम बैठक, हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

होली पर्व को लेकर परसामलिक थाना में पीस कमेटी की अहम बैठक, हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

महराजगंज: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से रविवार को थाना परसामलिक परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने की।

बैठक में उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पुलिस प्रशासन इसके लिए पूरी तरह सतर्क है।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति होली के दौरान अशांति फैलाने, हुड़दंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि होली खुशियों का पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे और हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सके।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह, विजय नाथ यादव, मोहन पासवान, गुड्डू खान, अमरनाथ यादव, अब्बास सहित अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!