Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

कलेक्ट्रेट में हुई व्यापार बंधु बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, समयबद्ध निस्तारण नहीं होने पर होगी जवाबदेही तय

कलेक्ट्रेट में हुई व्यापार बंधु बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, समयबद्ध निस्तारण नहीं होने पर होगी जवाबदेही तय

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने और व्यापारियों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद गाजियाबाद में व्यापार बंधु बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप ने की। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में किया गया।

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एडीएम सिटी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारियों के समक्ष आ रही सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे।

व्यापारियों ने उठाए प्रमुख मुद्दे

व्यापारी संगठनों द्वारा बैठक में नगर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं रखी गईं, जिनमें:-

  • नगर पालिका ट्रक स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था,
  • अवैध बस स्टैंड के संचालन पर रोक,
  • शहर में खुले नालों को ढकवाने की मांग,
  • पुलिस लाइन के सामने मधुबन बापूधाम चौराहा (एनडीआरएफ रोड) पर रेड लाइट की स्थापना,
  • शहर में ठेले लगाकर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई प्रमुख रहीं।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

एडीएम सिटी ने बैठक के समापन पर सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा की गई कार्रवाई से व्यापारियों को अवगत कराया जाए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक का संचालन राज्य कर विभाग के चन्द्र कांत भूषण, उपायुक्त (प्रशासन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर
अजय कुमार (एसीपी, पुलिस विभाग), कुलदीप तोमर (अधिशासी अभियंता, नगर निगम), एश्वर्य सिंह (अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग), हर्षवर्धन सिंह (वरिष्ठ निरीक्षक, बाट-माप विभाग), कृष्ण अवतार (सहायक श्रमायुक्त) सहित व्यापारी संघ के नेता अशोक भारती, प्रशांत सरैया, बाल किशन गुप्ता, के.के. मिश्रा, प्रीतम लाल व अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

author

Related Articles

error: Content is protected !!