Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जनता दर्शन में सीडीओ का सख्त संदेश, गरीबों को परेशान करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

जनता दर्शन में सीडीओ का सख्त संदेश, गरीबों को परेशान करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

गाजियाबाद: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने जनसुनवाई करते हुए दो टूक संदेश दिया गरीब, मजबूर और असहाय की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी स्तर पर उत्पीड़न या लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कठोरतम कार्रवाई तय है।

जनसुनवाई में राजस्व, जीडीए, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, निर्माण सहित विभिन्न विभागों से जुड़े दर्जनों प्रार्थना-पत्र और शिकायतें प्राप्त हुईं। सीडीओ ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के मंशानुरूप व शासन के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान मंच है। “हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह संवेदनशीलता के साथ शिकायत सुने और परिणाम दे। किसी भी जरूरतमंद को अनावश्यक दौड़ाया गया तो जवाबदेही तय होगी,” सीडीओ ने कहा।

इस अवसर पर एडीएम (एल/ए) अवनीश ने भी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास तभी संभव है, जब हर नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।

author

Related Articles

error: Content is protected !!