Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा के गोनहा धाम में आस्था का सैलाब, भक्तिमय गानों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों के बीच संपन्न हुआ विशाल भंडारा

पनियरा के गोनहा धाम में आस्था का सैलाब, भक्तिमय गानों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों के बीच संपन्न हुआ विशाल भंडारा

महराजगंज: पनियरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा गोनहा स्थित प्रसिद्ध माता गोनहा धाम में गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और हवन के साथ हुआ। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद आयोजित भक्तिमय जागरण में माता के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।

गोनहा धाम को माता की कृपा और चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इसी आस्था के कारण यहां न केवल जिले बल्कि अन्य प्रदेशों और विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

धाम के पुजारी पंडित अरविंद उपाध्याय ने बताया कि माता गोनहा की कृपा से हजारों भक्तों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान होते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु पुनः माता के दरबार में हाजिरी लगाकर कृतज्ञता अर्पित करते हैं।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदानंद राय, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश यादव (बबलू यादव), समाजसेवी जितेंद्र दुबे, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पाल, राजेश दुबे (मटरू), पिंटू उपाध्याय, सुनील यादव, मनोज यादव, पिंटू यादव, पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान रानू सिंह, सोनू दुबे, संतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!