Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

भागने की राह पर ही थम गई चाल, कच्चे रास्ते से पकड़ा गया दहेज आरोपी, जानिए पूरा मामला

भागने की राह पर ही थम गई चाल, कच्चे रास्ते से पकड़ा गया दहेज आरोपी, जानिए पूरा मामला

रामपुर: जनपद के थाना अजीमनगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में नामित व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था के प्रति अपनी सख्ती का परिचय दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 28 फरवरी 2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

कच्चे रास्ते से दबोचा गया आरोपी

थाना अजीमनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 18/2026, धारा 85/351(2)/80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत नामित अभियुक्त सुन्दरलाल पुत्र स्वर्गीय श्री जयचन्द, निवासी ग्राम इमरता, थाना अजीमनगर, उम्र लगभग 61 वर्ष, को मुरसैना रोड से रतनपुरा शुमाली जाने वाले कच्चे रास्ते से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

कानून व मानवाधिकार मानकों का पालन

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, मानवाधिकार आयोग एवं बीएनएसएस के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।

न्यायालय में पेश, आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर संबंधित माननीय न्यायालय जनपद रामपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!