Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

श्रीराम के दर्शन को निकले नन्हे यात्री, विजय राय ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बच्चों में दिखी खास उमंग

श्रीराम के दर्शन को निकले नन्हे यात्री, विजय राय ने  बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बच्चों में दिखी खास उमंग

कुशीनगर: सेवरही विकासखंड के सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर बीआरएम विद्यालय के बच्चों के लिए एक यादगार पल उस समय आया, जब उन्हें श्री अयोध्या जी दर्शन हेतु रवाना किया गया। विद्यालय प्रांगण से बच्चों की बस को भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय कुमार राय और विद्यालय प्रबंधक राजन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा उस घोषणा का परिणाम है, जो पिछले वर्ष विद्यालय में आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान की गई थी। दशहरे पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्रीरामायण आधारित नृत्य-नाट्य और रावण दहन कार्यक्रम से अभिभूत होकर डॉ. विजय कुमार राय ने मंच से 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने के साथ-साथ बच्चों को अपने खर्च पर अयोध्या दर्शन, नाश्ता, भोजन और भ्रमण कराने की घोषणा की थी।

मौसम की प्रतिकूलता, कड़ाके की ठंड, कुहासा और शैक्षणिक कारणों से यह योजना कुछ समय तक टलती रही। अंततः भगवान श्रीराम की कृपा से यह शुभ अवसर 28 फरवरी, शनिवार की रात करीब 9 बजे साकार हुआ। रवाना होने से पूर्व बच्चों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था की गई, जिसके बाद बस को यात्रा के लिए हरी झंडी दी गई।

इस धार्मिक-शैक्षिक भ्रमण में 25 प्रतिभागी छात्र और उनके अध्यापक शामिल हैं। बस में सवार बच्चों ने धार्मिक नारों के साथ उत्साह और जिज्ञासा का परिचय दिया। अयोध्या यात्रा को लेकर उनके चेहरों पर अलग ही खुशी और उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर अनुप राय, शिवजी राय, विजय राय, विजय शर्मा, गोल्डी देवी, गुड़िया त्रिपाठी सहित विद्यालय के कई अध्यापक उपस्थित रहे। यह पहल बच्चों में संस्कार, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक कदम मानी जा रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!