Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर, लग्जरी स्लीपर बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार

कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर, लग्जरी स्लीपर बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार

कुशीनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब कुशीनगर से दिल्ली होते हुए दरभंगा जा रही लग्जरी स्लीपर बस (BR 01 PS 1266) हिरनहा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही बस का ड्राइवर अचानक झपकी में चला गया और बस नियंत्रण खो बैठी।

भीषण टक्कर में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कसया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आधा दर्जन से अधिक घायलों को एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जांच में सामने आया कि बस में सीट क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। इसके साथ ही गैलरी, डिग्गी और छत तक भारी मात्रा में सामान और पार्सल लोड किया गया था, जिससे बस का संतुलन और भी बिगड़ गया। परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण ऐसी कई लग्जरी बसें बिना जांच-परख के सड़क पर दौड़ रही हैं, जो यात्रियों और आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई गई। यह हादसा फिर एक बार तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!