Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

हरे नीम के पेड़ों की कटाई पर वन विभाग ने मारा छापा, माफिया रह गए खाली हाथ, ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार

हरे नीम के पेड़ों की कटाई पर वन विभाग ने मारा छापा, माफिया रह गए खाली हाथ, ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार

बुलंदशहर: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा अहमदगढ़ में सोमवार को वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नीम कटाई को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कुछ वन माफिया हरे नीम के पेड़ों को काट रहे थे। जैसे ही वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, माफिया पलक झपकते ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।

वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लदी नीम की लकड़ी जप्त कर ली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कटान अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और केवल सूखे पेड़ों के लिए ही अनुमति ली जा सकती है।

वन विभाग की इस कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। अधिकारीयों ने बताया कि इस छापेमारी से बड़ी मात्रा में होने वाले कटान को भी रोका गया। आदित्य सिंह ने कहा, “वन संपदा हमारी जिम्मेदारी है, इसे बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

वन माफियाओं की हरकतों पर नज़र रखने के लिए विभाग सतर्क रहेगा। विभाग का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जंगलों और हरे-भरे पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!