Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद में 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन, नौनिहालों ने रचा इतिहास

गाजियाबाद में 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन, नौनिहालों ने रचा इतिहास

गाजियाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद द्वारा आयोजित 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 09 दिसंबर 2025 को श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, लोहिया नगर में उत्साह, जोश और अनुशासन के अद्वितीय संगम के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 11 बजे शुरू हुए इस मेगा इवेंट ने जनपद के पाँचों ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों की ऊर्जा से पूरे मैदान को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और खेल ध्वज फहराकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ. पी. यादव ने की, जबकि संचालन पूनम शर्मा ने कुशलतापूर्वक संभाला।

इस विशाल आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी राजकुमार (जिला व्यायाम शिक्षक) तथा श्रीमती प्रीति सिंह (जिला व्यायाम शिक्षिका) ने संभाली। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स, खेलकूद, सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, कला और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। हर प्रतियोगिता में बच्चों का जोश देखने लायक था।

मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा “बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ उनके जीवन में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण करती हैं। आज गाजियाबाद के बच्चों ने साबित कर दिया है कि वे राज्य ही नहीं, देश को गौरवान्वित करने की क्षमता रखते हैं।”

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ. पी. यादव ने कहा “यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। गाजियाबाद की शैक्षिक और क्रीड़ा क्षमता अद्वितीय है और विभाग बच्चों को निरंतर बेहतर मंच देता रहेगा।”

सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडे ने इस प्रतियोगिता को बच्चों के उत्साह, साहस और सपनों का उत्सव बताते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में अनेक अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सतीश कुमार पांडे, नरेन्द्र कुमार बिल्लू, अनुज त्यागी, विकास कुमार बघेल, जमुना प्रसाद, इश्क लाल, सर्वेश कुमार, विश्वजीत राठी, डॉ. अभिषेक यादव, महिमा दयाल, श्रीमती कविता चौहान, डॉ. राकेश कुमार, रुचि त्यागी, टिंकू कशल, विश्वास गौतम, कुणाल मुदगल, सिंपल चौधरी, अनुभव गुप्ता, श्रीमती विनीता त्यागी, देवाकुर, नरेश कुमार, अशोक कुमार, इमरान आदि शामिल रहे।

अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मैदान में बच्चों की तालियों, उत्साह और मुस्कान ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

पूरा कार्यक्रम ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह का ऐसा संगम बना जिसने गाजियाबाद की शैक्षिक और क्रीड़ा संस्कृति को एक नई ऊँचाई प्रदान की। यह दिन गाजियाबाद के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!