Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

वर्षों से अंधेरे में डूबी थी नंदा कॉलोनी, रातों-रात बदल गई तस्वीर… आखिर कैसे हुआ चमत्कार? पढ़िए पूरी ख़बर

वर्षों से अंधेरे में डूबी थी नंदा कॉलोनी, रातों-रात बदल गई तस्वीर… आखिर कैसे हुआ चमत्कार? पढ़िए पूरी ख़बर

गाजियाबाद: लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 44, नंदा कॉलोनी में वर्षों से फैले अंधेरे और असुरक्षा का माहौल लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा था। 50 फूटा और 60 फूटा चौक की हालत ऐसी थी कि रात में लोग निकलते हुए घबराते थे। क्षेत्रवासियों के मन में एक ही सवाल था, क्या इस अंधेरे से कभी निजात मिलेगी?

फिर एक दिन अचानक तस्वीर बदल गई। लोगों ने देखा कि जहाँ हमेशा अंधेरा रहता था, वहां हाई माक्स लाइटें चमक रही थीं। चौक अब उजाले से नहाया हुआ था और हर चेहरा राहत की चमक लिए मुस्कुरा रहा था। यह बदलाव यूँ ही नहीं आया, इसके पीछे था वार्ड की सभासद कविता जयवीर सिंह और भाजपा नेता जयवीर सिंह का लगातार प्रयास, तथा लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का सहयोग।

जयवीर सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ रोशनी लगवाना नहीं, बल्कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का समाधान करना है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भटकना न पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने विधायक से क्षेत्र में बड़े नाले निर्माण की मांग की, ताकि जलभराव और जलनिकासी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सके।

स्थानीय नागरिकों ने उजाले से भरे इस बदलाव पर खुशी जताते हुए भाजपा नेता जयवीर सिंह को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!