Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

लूट की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने चार शातिर लुटेरे दबोचे, अवैध हथियार भी बरामद, जानिए पूरा अपडेट

लूट की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने चार शातिर लुटेरे दबोचे, अवैध हथियार भी बरामद, जानिए पूरा अपडेट

गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक अवैध असलहों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और चारों को मौके पर पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परवेश उर्फ श्याम, अरमान उर्फ पिंटू, सनी उर्फ करण और प्रवीण उर्फ राजेंद्र के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक फ्रोन्स गाड़ी बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चारों दोस्त मिलकर राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं करते थे। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि लोगों को डराने के लिए वे हमेशा अवैध हथियार साथ रखते थे और ट्रोनिका सिटी में भी लूट की योजना बनाकर निकले थे, लेकिन चेकिंग में पकड़े गए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 312/313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!