Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

VIDEO: बुलंदशहर के स्कूल में बड़ा हंगामा, फीस विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, आत्मदाह की कोशिश से मचा हडकंप

VIDEO: बुलंदशहर के स्कूल में बड़ा हंगामा, फीस विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, आत्मदाह की कोशिश से मचा हडकंप

बुलंदशहर: जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को फीस को लेकर उठा विवाद अचानक उग्र हो गया। स्कूल प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों ने स्कूल परिसर में जोरदार हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा तय फीस से अधिक धनराशि वसूली जा रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तो छात्र आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब कुछ छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने लगे। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रों के हाथ से पेट्रोल की बोतल बमुश्किल छीनकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

काफी देर तक स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। छात्रों का कहना है कि फीस के नाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात सामान्य हैं, लेकिन यह घटना शिक्षा संस्थानों में फीस व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

administrator

Related Articles

error: Content is protected !!