Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, आपात चिकित्सा पर विशेष जोर, जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई जानकारी

गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, आपात चिकित्सा पर विशेष जोर, जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई जानकारी

गाजियाबाद: भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रामलीला मैदान, कविनगर स्थित जानकी सभागार में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद श्री गुलाम नबी द्वारा की गई। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित वार्डन एवं स्वयंसेवकों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हैमरेज जैसी गंभीर आपात स्थितियों के लक्षण, त्वरित पहचान और प्राथमिक स्तर पर बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर दी गई सही सहायता से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद की वार्डन सेवा की स्टाफ ऑफिसर (हताहत सेवा) डॉ. प्राची गर्ग ने कृत्रिम श्वसन के विभिन्न प्रकार, सीपीआर की सही विधि, स्ट्रेचर का उपयोग तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से ले जाने की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से सीपीआर और स्ट्रेचर का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण से संबंधित मूल्यांकन परीक्षा प्रश्नपत्र के माध्यम से ली गई। समापन दिवस पर अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं उपनियंत्रक/चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी वार्डन एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षित वार्डन व स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!