Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

बुलंदशहर में कृषि विभाग की अनूठी पहल, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में किसना पाठशालाओं का आयोजन

बुलंदशहर में कृषि विभाग की अनूठी पहल, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में किसना पाठशालाओं का आयोजन

बुलंदशहर: कृषि विभाग द्वारा जनपद बुलंदशहर में रबी सत्र 2025 के अंतर्गत किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर 2025 तक न्याय पंचायत स्तर पर संचालित किया जाएगा। किसान पाठशालाएं दो दिवसीय होंगी, जिनका आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है।

जनपद में कुल 337 किसान पाठशालाओं के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 43 पाठशालाएं सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। इन पाठशालाओं का आयोजन पैक्स सोसायटी एवं ग्राम पंचायत भवनों पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषक भाई-बहन इसमें भाग लेकर खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

सोमवार को 42 किसान पाठशालाओं के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभ बताए गए। साथ ही कृषि के अलावा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने तथा एफपीओ (FPO) बनाकर सामूहिक रूप से लाभ उठाने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

विकास खंड डिबाई, अनूपशहर एवं ऊंचागांव के ग्रामों में आयोजित पाठशालाओं में विशेष रूप से प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। पाठशालाओं में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ पशुपालन विभाग, इफको/कृभको के प्रतिनिधि एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की सहभागिता रही।

कृषि विभाग ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे अपने ग्राम में आयोजित हो रही किसान पाठशालाओं में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और अपनी खेती की आय में वृद्धि करें।

Related Articles

error: Content is protected !!