Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अगौता में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चाकू व नगदी समेत आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अगौता में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चाकू व नगदी समेत आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: अगौता थाना क्षेत्र में बैंक कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को लूटी गई नगदी और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह, निवासी रामचंद्र कॉलोनी हाथरस गेट, जनपद हाथरस, एचडीबी फाइनेंस कंपनी आवास विकास बुलंदशहर में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। बीती शुक्रवार की देर शाम वह ग्राम अभयपुर, अजीतपुर और नीमराना से किस्तों की रकम वसूल कर बुलंदशहर लौट रहे थे। जैसे ही वह आदर्श इंटर कॉलेज गढ़िया के पास पहुंचे, एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर पत्थर मारकर हमला किया और उनका बैग लूटकर फरार हो गया।

लूटे गए बैग में करीब 52 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, दो एटीएम कार्ड तथा बैंकों की कलेक्शन लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने थाना अगौता में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक मो. असलम और थाना अगौता प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवकुमार उर्फ नीना पुत्र प्रभुदयाल उर्फ प्रभु, निवासी ग्राम अहमदपुर टांडा, थाना अगौता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!